ArticlesLatestSocial

गुरूपूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया*

*संस्कार भारती, आगरा महानगर द्वारा महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी, आगरा पर गुरूपूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया*

*ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया है, जिनके सम्मान से समाज और संस्थाएं स्वयं सम्मानित होती हैं – योगेश पुरी*

संस्कार भारती, आगरा महानगर द्वारा महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी, आगरा पर गुरूपूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया

इस अवसर पर श्री मन:कामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी जी ने कहा कि कुछ ऐसे लोग होते हैं जब समाज उनका सम्मान करता है तब वह सम्मानित होते हैं परंतु कुछ ऐसे व्यक्तित्व होते हैं कि उनका सम्मान करके समाज स्वयं को सम्मानित महसूस करता है आज संस्कार भारती ने जिन व्यक्तित्व का सम्मान किया है सही मायने में वह ऐसे व्यक्तित्व हैं की उनका सम्मान करके सरकार भारती ने स्वयं को गौरवान्वित किया है.

हर्फ एवं संस्कार भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय बांकेलाल जी ने कहा कि कला की विभिन्न विधायों में वर्षानुवर्षों तक साधना करके अनेक कालसाधक गुरूत्वत को प्राप्त कर लेते हैं. गुरूपूर्णिमा के अवसर पर संस्कार भारती देशभर में नटराज पूजन कार्यक्रम आयोजित करके कला की विभिन्न विधायों के गुरुजनों का सम्मान करती है.

महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षाविद मंजरी अग्रवाल; वरिष्ठ चित्रकार डॉ मनोज कुमार; आगरा की शान वरिष्ठ फिल्मकार रंजीत सामा; वरिष्ठ कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ कमलेश नगर और डॉ कुसुम चतुर्वेदी; वरिष्ठ पत्रकार एस पी सिंह और राजीव सक्सेना; वयोवृद्ध संगीत का डॉक्टर शोभी माथुर; वरिष्ठ और प्रख्यात नाट्यकर्मी अनिल जैन को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय संरक्षक योगेश अग्रवाल, हरिमोहन सिंह कोठिया, आलोक आर्य, डॉक्टर सरोज भार्गव, डॉक्टर साधना सिंह, और प्रोफेसर चित्रलेखा सिंह का सम्मान भी किया गया.

इस अवसर पर आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, प्रेमचंद अग्रवाल, ओम स्वरूप गर्ग, जिला अध्यक्ष राम अवतार यादव, जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह सोलंकी, मीनाक्षी मिश्रा अंजलि, नूतन अग्रवाल ज्योति, श्याम तिवारी, प्रदीप सिंघल, आशीष जैन, श्याम तिवारी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, लोकेश पाठक, बबीता पाठक, राजीव अग्रवाल रिंकू, संदीप गोयल, डॉक्टर आभा , डॉक्टर मोना मिश्रा, कुमारी भावना, डॉक्टर राधा मुकुल गुप्ता , प्रो शुभदा पाण्डेय, रश्मि सिंह, प्रभु दत्त उपाध्याय, नंदकिशोर, श्रीमती रेणु अग्रवाल, राकेश शर्मा, निर्मल अग्रवाल, रेनू सिंघल, अनिल अग्रवाल, सुपारी वंदना बंसल, संदीप कुमार बंसल, राजीव अग्रवाल रिंकू, छीतरमल गर्ग, राजीव द्विवेदी, प्रेमचंद जी, नन्द नन्दन गर्ग, ओम स्वरूप गर्ग, प्रदीप सिंघल, नीरज अग्रवाल, सुधांशु गर्ग, सुरेश चंद जी, छीतरमल गर्ग, राजीव सिंघल, श्याम तिवारी, सुरेश चन्द अग्रवाल, राजीव क्वात्रा, अकवार आदि भी उपस्थित रहे.