ArticlesLatestSocial

आज का नेतृत्व, कल का भारत

आज का नेतृत्व, कल का भारत

सी.एफ.एंड्रूज, स्कूल बल्केश्वर, आगरा के वातानुकूलित सभागार में विद्यालय के नवीन छात्र संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राकेश गर्ग (चेयरमैन , लघु उद्योग निगम , उत्तर प्रदेश ), विद्यालय के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा, एम.डी. ई. ओशिन शर्मा, प्राचार्या रुचि तनवर, उप- प्राचार्या शिल्पा भाटिया एवं मुनेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या रुचि तनवर द्वारा बैज तथा पौधे भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री राकेश गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, नेतृत्व एवं बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें परिश्रम से प्राप्त करने की प्रेरणा दी। छात्रों को भविष्य में अपनी नेतृत्व क्षमता से रोज़गार पाने बाले के बजाय रोज़गार दाता बनने का मंत्र दिया। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट आयोजन एवं अनुशासित वातावरण की सराहना करते हुए नव निर्वाचित छात्र संसद को शुभकामनाएँ दीं। प्रेरणादायक समूह गीत एवं गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

डॉ गिरधर शर्मा ने सभी आगन्तुकों का शाब्दिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री राकेश गर्ग ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज एवं ध्वज प्रदान किए। एम.डी. ई. ओशिन शर्मा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय की छात्र संसद में हिमांशु धनवानी (हेड बॉय), आध्या अग्रवाल (हेड गर्ल), सिद्धि राठौर (स्पोर्ट्स कैप्टन), परिधि खत्री (आजाद हाउस कैप्टन), मानवी राठौर (शिवाजी हाउस कैप्टन), उपलब्धि शर्मा (रानी लक्ष्मीबाई हाउस कैप्टन) तथा कृतिका बंसल (बोस हाउस कैप्टन) सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं निष्ठा की शपथ ग्रहण की। विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा एवं ई. ओशिन शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया।

विद्यालय की प्राचार्या रुचि तनवर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच का मनोहारी संचालन विद्यालय की शिक्षिका चारू तलवार तथा छात्रा प्रिया सिंघल के द्वारा किया गया । इस अवसर पर एन.सी.सी. के ए.एन.ओ. आलोक वैष्णव, दिव्या कौर, विजय तिवारी, मंथन श्रीवास्तव, अमन शर्मा, निखिल झा, प्रदीप कुमार, छवि गोयल, प्रियांशुअग्रवाल, वंदना झा, बबली मित्तल आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।