युवा एवं कुशल नेतृत्व, सशक्त छात्र संसद

युवा एवं कुशल नेतृत्व, सशक्त छात्र संसद
सेन्ट एंड्रूज पब्लिक स्कूल आगरा के वातानुकूलित सभागार में विद्यालय के नवीन छात्र संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आजाद भगत सिंह, ए.डी.एम. आगरा , विशिष्ट अतिथि दिव्या शर्मा, विद्यालय के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा, एम.डी. ई.ओशिन शर्मा, प्राचार्या अंशु सिंह एवं उप-प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी द्वारा दीप प्रज्जवलित व माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्राचार्या अंशु सिंह द्वारा बैज तथा पौधे भेंट कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि आजाद भगत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा अनुशासन, नेतृत्व एवं बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें परिश्रम से प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम को देखकर अपने विद्यार्थी जीवन और स्कूल की याद आ गई। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट आयोजन एवं अनुशासित वातावरण की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रेरणादायक सामूहिक गीत एवं गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि दिव्या शर्मा एवं डॉ. गिरधर शर्मा ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज एवं ध्वज प्रदान किए। एम.डी. ई. ओशिन शर्मा ने सभी निर्वाचित सदस्यों को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय की छात्र संसद में अरसलान सिद्दीकी (हेड बॉय), वैष्णवी शर्मा (हेड गर्ल), कशिश एवं आशु (कल्चरल इंचार्ज), आयुष पांडे (स्पोर्ट्स कैप्टन), अंशिका शर्मा (आजाद हाउस), पार्थ चुघ (शिवाजी हाउस), युविका चाहर (रानी लक्ष्मीबाई हाउस), आश्वी जैन (बोस हाउस) तथा मानवी जैन (डिसिप्लिन इंचार्ज) सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं निष्ठा की शपथ ग्रहण की।
विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा एवं ई. ओशिन शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया। डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश देते हुए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय की प्राचार्या अंशु सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सभागार की सारी व्यवस्थाएँ एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा संभाली गई। मंच का मनोहारी संचालन विद्यालय के शिक्षक आदित्य अग्रवाल सहित विभिन्न विद्यार्थियों नव्या, सुहानी, दैविक, अपराजिता, आश्वी, उर्वि, मानवी, दृष्टि द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एन.सी.सी. के ए.एन.ओ. आलोक वैष्णव, ऋषभसिंह, हर्षित पाठक, अमन शर्मा, जूली दीक्षित, अंकुर सक्सैना, संजय मंगल, नलिनी अग्रवाल, पूजा प्रेमचंदानी, नवीन कुशवाह, ललित बंसल, शची सैनी, अंजना गुप्ता, प्रमोद, रूबी यादव, विक्की कथूरिया आदि शिक्षक-शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा। लाइट एंड साउंड का निर्देशन गुलफ़ाम तथा सोनू ने किया। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
