यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक

यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते पदक
29 से 31 मई 2026 तक उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल इंडोर स्टेडियम में आयोजित 13वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए।
अकादमी के कोच शिवम् गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत तथा 3 कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
स्वर्ण पदक विजेता अथर्व राज नेगम,वैष्णवी सोनी,शिवम त्यागी,रजत पदक विजेता,विराज सिंह,अक्षिता गुप्ता ,ऐश्वर्या प्रताप सिंह,कांस्य पदक विजेता, प्रणव शर्मा,ऐश्वर्या प्रभा राज,विद्यांश
प्रतियोगिता से आगरा लौटने पर यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ महेश चौधरी जी एवं मनीषा चौहान जी ने खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कोच शिवम् गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के कारण अकादमी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।
