नवागत बी.एस.ए. व चीफ कोर्डिनेटर खो-खो उत्तर प्रदेश का स्वागत एवं सम्मान

नवागत बी.एस.ए. व चीफ कोर्डिनेटर खो-खो उत्तर प्रदेश का स्वागत एवं सम्मान
आगरा एमेच्योर खो खो संघ के पदाधिकारियों द्वारा नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं चीफ कोऑर्डिनेटर खो-खो उत्तर प्रदेश का स्वागत सम्मान किया गया । स्वागत करने वालों में आगरा एमेच्योर खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ गिरधर शर्मा, सचिव पवन सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सक्सेना,संयुक्त सचिव उदय प्रताप सिंह एवं सदस्य संदीप चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। श्री राकेश सिंह जी पिछले 5 वर्षों से खो खो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के यशस्वी अध्यक्ष श्री सुधांशु मित्तल जी, महासचिव श्री उपकार सिंह जी एवं चेयरमैन श्री एम एस त्यागी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में खो-खो के विकास की गतिविधियों को नया आयाम दे रहे हैं। आपके द्वारा सन 2024 में अलीगढ़ बीएसए का कार्यभार संभालते हुए खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूनियर बालक एवं बालिका स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शानदार एवं भव्य तरीके से आयोजन कराया गया । आप एक अच्छे प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ-साथ खो-खो खेल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं आगरा खो खो संघ को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश खो-खो के साथ आगरा खो खो भी नए आयाम स्थापित करेगा।
