सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के शूटिंग समर कैंप का पुरुस्कार वितरण

सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के शूटिंग समर कैंप का पुरुस्कार वितरण

सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, आगरा के वातानुकूलित सभागार में शूटिंग समर कैंप के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा , एमडी ओशिन शर्मा, प्राचार्या अंशु सिंह एवं उपप्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के सीएमडी डॉ गिरधर शर्मा ने कहा कि शूटिंग एक ऐसा खेल है जिसमें हमारे युवाओं ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का नाम रोशन किया है। इसमें बच्चों की मानसिकता, एकाग्रता एवं व्यक्तित्व का निखार होता है। एमडी ओशिन शर्मा ने सभी शूटर्स के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उपस्थित अभिभावकों को भी धन्यवाद ज्ञापन किया, जिन्होंने अपने बच्चों को ग्रीष्म कालीन अवकाश में मनोरंजन व आराम को चुनने के बजाय अपने व्यक्तित्व व कृतित्व में निखार लाने को शूटिंग कैंप के लिए प्रेरित किया।

विजयी शूटर्स को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। इस कैंप में सेक्रेड मदर, क्वीन विक्टोरिया, श्रीराम सेंटेनियल, होली पब्लिक, सेंट कॉनरेड एवं सेंट एंड्रूज के शूटर्स ने हिस्सा लिया। पुरस्कार पाकर सभी शूटर्स प्रसन्न व उत्साहित हुए । बेस्ट शूटर का खिताब आशुतोष अग्रवाल, डेडीकेटेड शूटर मानवी जैन, अपकमिंग शूटर ऋतिक को नवाजा गया। मोटिवेशनल कोच के रूप में इंटरनेशनल शूटर मयंक पाठक का सराहनीय योगदान रहा। तान्या, अंशिका देवयानी, शिवम, ओम और आयुष का विशेष सहयोग रहा। विकास गोयल अनुभव बंसल एवं के.एल. शर्मा उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहे । समर कैंप का संयोजन एनसीसी एएनओ आलोक वैष्णव ने किया । कार्यक्रम का संचालन आदित्य अग्रवाल ने किया।