
दिनांक 11जून दिन रविवार को एक बार पुनः आपकी अपनी जानीमानी साहित्यिक संस्था ‘उद्गार काव्य मंच’ , एच आई जी कॉलोनी,संजय प्लेस, आगरा के तत्वावधान में अपनी पारंपरिक काव्य गोष्ठी का आयोजन बहुत शानदार तरीके से किया गया।इस बार गोष्ठी में शहर भर के जानेमाने गीतकारों एवं ग़ज़लकारों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य रूप से महान गीतकार डॉ.शीलेंद्र वशिष्ठ जी,श्री रमेश पंडित जी,श्री परमानन्द शर्मा जी,जानेमाने ग़ज़लकार डॉ.त्रिमोहन तरल जी,श्री सीमंत साहू जी, मैं स्वयं, श्री नाहर सिंह शाक्य जी, और एक नवोदित कवि मुकुल कुमार जी एवं एकमात्र कवयित्री श्रद्धा भारद्वाज जी की उपस्थिति रही।
सभी साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया।कार्यक्रम बहुत खूबसूरत रहा।
आपका स्नेहकांक्षी
आपका अपना:
प्रकाश गुप्ता ‘बेबाक’
