*संस्कार भारती की अखिल भारतीय प्रबंधकारिणी बैठक आगरा में सम्पन्न*

*संस्कार भारती की अखिल भारतीय प्रबंधकारिणी बैठक आगरा में सम्पन्न*
आगरा, 12 अप्रैल। संस्कार भारती की अखिल भारतीय प्रबंधकारिणी की दो दिवसीय बैठक आगरा के होटल ताज हाईट्स, फतेहाबाद रोड पर आयोजित हुई. इसमें देश के 11 क्षेत्रों से आए 49 वरिष्ठ पदाधिकारियों और कलासाधकों ने भाग लिया.
बैठक में वर्ष भर के संस्कार भारती की नियमित संगठनात्मक गतिविधियों के वृत्त निवेदन के साथ ही वन्देमातरम के 150 वर्ष के अवसर पर देशभर विविध लोक कला शैलियों पर आधारित वंदेमातरम की प्रस्तुति के कार्यक्रम करने का निर्णय हुआ. इसी के साथ ही आगामी वर्ष में पूरे देश भर में संत रविदास जी की 650वीं जन्मजयंती को समर्पित कार्यक्रम की योजना की गई.
इस बैठक में कला संस्कृति के क्षेत्र में सी एस आर निधि के प्रावधानों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और कला को सी एस आर निधि के विनियोग के प्राथमिकता मिले इस दृष्टि से प्रस्ताव पारित हुआ.
प्रबंधकारिणी की इस बैठक में विशेष रूप से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित रिपोर्टरी ग्रांट योजना में इस वर्ष ध्यान में आई अनियमितताओं पर विस्तार से चर्चा हुई और इसके निराकरण की दृष्टि से उचित कार्यवाही करने पर सहमति बनी.
बैठक की अध्यक्षता संस्कार भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री रविंद्र भारती, अजमेर द्वारा की गई. सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख मा. स्वांत रंजन जी भी पूरे समय इस बैठक में उपस्थित रहे.
इस अवसर पर अखिल भारतीय महामंत्री तथा सुरबहार के अंतरराष्ट्रीय वादक डॉ अश्विनी एम दलवी जयपुर, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ रविंद्र भारती अजमेर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख तथा संस्कार भारती के केंद्रीय मार्गदर्शक माननीय स्वांत रंजन जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता एस मोहन बोकारो, अखिल भारतीय कला धरोहर प्रमुख ओजस हीरानी सिरानी अहमदाबाद ने “सौहार्द” नामक विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया.
ब्रज प्रांत के महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, महानगर कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, महानगर सह कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, महानगर मंत्री श्याम तिवारी, महानगर दृश्य कला प्रमुख डॉक्टर आभा सिंह गुप्ता, मंत्री नीता गर्ग आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं.
