जीवन में खुशियों का भरता है रस] उत्साह का पर्व क्रिसमस
आगरा दिनांक% 24-12-24 सेंट एंड्रयूज स्कूल बरौली अहीर के वातानुकूलित प्रेक्षा गृह में क्रिसमस कार्निवल का शुभारंभ एक विशेष प्रार्थना सभा में यीशु के जन्म की लघु नाटिका प्रस्तुत कर किया गया। जिसमें यह बताया गया कि यीशु का जन्म विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए हुआ था।
इसके उपरांत विद्यालय के प्रांगण में मशल वं परेड के साथ अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस दौरान सांता क्लास ने बच्चों को उपहार भी दिए। वी विश यू मैरी क्रिसमस पर नन्हे बच्चों के नृत्य ने मन मोह लिया। जिंगल बेल और कैरोल की मधुर ध्वनि स्कूल के प्रांगण में गूंज रही थी। विद्यालय को क्रिसमस ट्री और अन्य सजावट की वस्तुओं से सजाया गया। इस अवसर पर कई प्रकार की रेसों का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण था बैलून बस्टिंग] गेट रेडी फॉर स्कूल रेस तथा हुला हूप रेस आदि।
समारोह में खेलों में सर्वश्रेष्ठ व उम्दा प्रदर्शन के लिए छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिदा खान के निर्देशन में सानवी] अध्यांश और पलक के द्वारा किया गया। डेकोरेशन] साउंड एंड म्यूजिक का संचालन jsहाना परवीन] नीतू माहौर तथा विशाल पालीवाल द्वारा किया गया। लघु नाटिका का मंचन पारुल घोष] रूथ रॉड्रिक्ज़, शर्ली बेजामिन] चंदकला के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय की निदेशिका सी-ए- अपूर्वा शर्मा ने धन्यवाद विज्ञप्ति में कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्रिसमस के वास्तविक अर्थ और इसके प्रतीको पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं स्कूल प्रधानाचार्या साहिबा खान] उप प्रधानाचार्या रीता राय के निर्देशन में वाई- पी- सर, आशीष जादौन, जे.पी. चौधरी, विक्रम सक्सेना तथा शिक्षकों ने संभाली।