
सी.एफ.एंड्रूज स्कूल बल्केश्वर में अप्सा फिएस्टा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
आज 14 अक्टूबर 2026 को अप्सा फिएस्टा के तत्वाधान में सी. एफ.एंड्रूज स्कूल बल्केश्वर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अप्सा सचिव डॉ गिरधर शर्मा, एम.डी ओशिन शर्मा, प्राचार्या रूचि तनवर, उपप्राचार्या शिल्पा भाटिया, मुनेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। क्विज प्रतियोगिता सब जूनियर वर्ग , जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के लिए आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में आगरा के 15 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने सामान्य ज्ञान एवं तत्काल उत्तर देने की प्रक्रिया का प्रशंसनीय प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में सब जूनियर में प्रथम स्थान – गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्री पुरम, द्वितीय स्थान – सन फ्लावर पब्लिक स्कूल तथा सचदेवा मिलेनियम स्कूल, तृतीय स्थान- क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल को पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में – प्रथम स्थान- गायत्री पब्लिक स्कूल वज़ीरपूरा, द्वितीय स्थान – गणेश राम नगर स्कूल, तृतीय स्थान – दिल्ली वर्ल्ड स्कूल व सन फ्लावर पब्लिक स्कूल को पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में – प्रथम स्थान- क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय स्थान- प्रील्यूड पब्लिक स्कूल , तृतीय स्थान गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्री पुरम को पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राचार्या रुचि तनवर द्वारा सभी का शाब्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।
मंच संचालन का कार्य शिक्षिका ज्योति मोटवानी तथा चारू तलवार ने किया। कार्यक्रम में दिव्या कौर , जितेंद्र वर्मा, रोशनी जैन मंथन श्रीवास्तव, विभोर जैन, वीर विक्रम सिंह, सचिन कश्यप, प्रियांशु अग्रवाल , छवि गोयल, किरण वलेचा, विशाखा, विजय, प्रदीप का विशेष योगदान रहा।
