*संस्कार भारती, कला साधिका समिति, आगरा महानगर द्वारा “गुरू पूर्णिमा उत्सव” आयोजित : कलागुरूयों को सम्मानित किया गया.*

*संस्कार भारती, कला साधिका समिति, आगरा महानगर द्वारा “गुरू पूर्णिमा उत्सव” आयोजित : कलागुरूयों को सम्मानित किया गया.*
संस्कार भारती कला साधिका,आगरा महानगर द्वारा गुरुपूर्णिमा पर्व श्री राम मंदिर, जयपुर हाउस, में मनाया गया.
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभु जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ किया गया. इस अवसर पर आगरा की प्रतिष्ठित डा. इला किशोर,[स्त्रीरोग विशेषज्ञ] एंव डा. ममता मित्तल [चर्मरोग विशेषज्ञ] का शॉल व माला, पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया.
कार्यक्रम में शाखा की समर्पित संरक्षिका श्रीमती आंचल जैन,सी एस, और श्रीमती बबीता पाठक, समाज सेविका, को भी उनके योगदान हेतु पटका पहनाकर सम्मानित किया गया.
अध्यक्ष अनीता भार्गव ने कहा कि गुरूजनों का सम्मान भारतीयता की अनूठी परंपरा है, इसे आज समूचा विश्व अपना रहा है.
कार्यक्रम का संयोजन नीता गर्ग ने, स्वागत मनप्रीत कौर,सह-संरक्षिका एंव संचालन बबीता पाठक के द्वारा किया गया.
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा गुरु-वंदना, भजन एवं प्रेरक भाषण भी प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण पूर्णतः गुरुमय हो गया।
समिति कि अध्यक्षा अनीता भार्गव, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल,सीमा अग्रवाल, रेनू सिंघल, सुनीता पाठक, अंजुली बंसल,निर्मल अग्रवाल,अनीता जैन,अलका जैन,समीक्षा गोयल,अंजू श्रीवास्तव,मनप्रीत कौर,नीलम उपाध्याय,अर्चना अग्रवाल,पूनम शर्मा एंव बड़ी संख्या में समिति की बहिनें उपस्थित रहीं.
कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
