अमर उजाला ओलम्पियाड में सेंट एण्डूज के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

अमर उजाला ओलम्पियाड में सेंट एण्डूज के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
सेंट एण्डूज स्कूल, बरौली अहीर, आगरा के विद्यार्थियों ने अमर उजाला ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के वातानुकूलित प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विभिन्न विषयों पर आयोजित इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान, परिश्रम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण रहा।
विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा, प्रबंध निदेशिका सी.ए. अपूर्वा शर्मा, प्रधानाचार्या साहिबा खान एवं उप-प्रधानाचार्या रीता राय ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास, तार्किक सोच एवं ज्ञानवर्धन को प्रोत्साहित करती हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि सेंट एण्डूज के विद्यार्थी भविष्य में भी विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं जनपद का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहेंगे। समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
