ArticlesLatestSocial

हरिद्वार शूटिंग चैंपियनशिप में सेन्ट एंड्रूज के शूटर्स ने जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक

हरिद्वार शूटिंग चैंपियनशिप में सेन्ट एंड्रूज के शूटर्स ने जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक

आगरा। सेन्ट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, आगरा के प्रतिभाशाली शूटर्स ने हरिद्वार में आयोजित गत दिवस शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश व आगरा का गौरव बढ़ाया। खेल इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के शूटरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का विद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेन्ट एंड्रूज ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, एमडी ओशिन शर्मा, प्राचार्या अंशु सिंह तथा उप-प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

स्वर्ण पदक – दिव्यानी झा , आराध्य शर्मा, तान्या भदौरिया, ओम अग्रवाल, शिवम त्यागी, आयुष कुमार, ज्ञानेंद्र तोमर, आरभ अग्रवाल, यश सिंघल, भूमि गिरी , प्रिंस सिंह, चिराग राजपूत, आदित्य रावत,विदिशा सिन्हा, आश्वत पाण्डेय। रजत पदक – अथर्व अग्रवाल,अक्ष यादव, ऋत्विक, आराध्य शर्मा, शिवम त्यागी,नायरा वर्मा ,यश सिंघल, कांस्य पदक- गुरु सनन ,आर्यन शर्मा , देव कौशिक, आरभ अग्रवाल ,ओम अग्रवाल,तान्या भदौरिया रहीं।

इस अवसर पर सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि “हमारे खिलाड़ी न केवल शूटिंग में सटीक निशाना लगाते हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाना ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। हमें विश्वास है कि भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, आगरा और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। एमडी ओशिन शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हरिद्वार में पदक जीतने वाले अधिकांश खिलाड़ी नए शूटर हैं। इन विद्यार्थियों ने समर कैंप के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से सफलता अवश्य मिलती है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी उत्कृष्ट खिलाड़ी होने के साथ-साथ अच्छे नागरिक बनकर देश और समाज की सेवा करेंगे।

विद्यालय के शूटिंग कोच आलोक वैष्णव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या तथा अभिभावकों के मार्गदर्शन का पालन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रत्येक उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता का त्याग, सहयोग और प्रेरणा का महत्वपूर्ण योगदान होता है।