*वरिष्ठ चित्रकार एवं साहित्यकार प्रोफेसर डॉक्टर श्रीमती चित्रलेखा सिंह संस्कार भारती ब्रज प्रांत की प्रांतीय संरक्षक घोषित हुईं.* 

*वरिष्ठ चित्रकार एवं साहित्यकार प्रोफेसर डॉक्टर श्रीमती चित्रलेखा सिंह संस्कार भारती ब्रज प्रांत की प्रांतीय संरक्षक घोषित हुईं.*

संस्कार भारती ब्रज प्रांत के महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग की सूचना के अनुसार वरिष्ठ चित्रकार एवं साहित्यकार प्रोफेसर डॉक्टर श्रीमती चित्रलेखा सिंह संस्कार भारती ब्रज प्रांत की प्रांतीय संरक्षक घोषित हुईं हैं

उत्तर भारत के प्रतिष्ठित डीआर बी आर अंबेडकर विश्वविद्यालय की फाइन आर्ट डिपार्टमेंट की पूर्व डीन, आगरा कॉलेज, आगरा के चित्रकला विभाग की पूर्व अध्यक्ष, ललित कला संस्थान आगरा की संस्थापक निदेशक, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ की कुलपति रहीं 81 वर्षीया प्रो डा चित्रलेखा सिंह संस्कार भारती से 1975 से जुड़ी हुई हैं.

प्रो डॉ चित्रलेखा सिंह के निदेशक में अभी तक 100 पी एच डी और 215 एम फिल उपाधियां प्रावधान की जा चुकी हैं. आपको 1998 में एडवाइजरी बोर्ड ऑफ अमेरिकन बायोग्राफीकल इंस्टिट्यूट की मानद सदस्यता से सम्मानित किया गया. आपको अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं. आपकी कलाकृतियां भारतवर्ष के अनेक कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, बांग्लादेश, नेपाल, जर्मनी, रूस के अनेक कला संग्रह में भी संग्रहीत हैं. अभी तक आपकी 56 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं. आप एन सी सी की केप्टन रही हैं और भारत सरकार के रक्षासचिव के पहले स्वर्ण पदक से भी प्रो डॉ चित्रलेखा सिंह को सम्मानित किया गया था.

इस अवसर पर अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र अग्रवाल, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रचारक बांकेलाल गौड़, क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ प्रचारक विजय कुमार, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष सीए संजय गोयल अलीगढ़, प्रोफेसर पूनम सिंह, प्रोफेसर बिन्दु अवस्थी, कैप्टन प्रोफेसर नीलम कांत, राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य डॉ आभा सिंह गुप्ता, डॉ एकता श्रीवास्तव चित्रकला प्रमुख, ललित कला संस्थान आगरा के उपनिदेशक डॉ मनोज कुमार, डा विजय एम ढ़ोरे, चित्रकार एवं कवियत्री रश्मि सिंह, अंतर्राष्ट्रीय कैलीग्राफिस्ट डॉ रूपाली खन्ना, डॉ सपना गोयल, डॉ मोना मिश्रा, डॉ तपस्या सिंह, प्रख्यात मधुबनी चित्रकार मीनाक्षी मिश्रा अंजलि, डॉ रूचि सिंघल, डॉ रश्मि सक्सैना, चेतना परिहार, मीतू सिंह, प्रांतीय दृश्य कला विद्या प्रमुख डॉ इंदिरा अग्रवाल अलीगढ़, महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, महानगर कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, महानगर सह कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, महानगर मंचीय कला प्रमुख इंजी. नीरज अग्रवाल, मंत्री नीता गर्ग, प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी, अनिता भार्गव, अशोक अग्रवाल सिल्वर, वरिष्ठ कवि अशोक गोयल, श्याम तिवारी, सीए विवेक अग्रवाल, मीना अग्रवाल, इंजीनियर नीरज अग्रवाल, नाट्यकर्मी उमाशंकर मिश्रा, संगीतज्ञ पंडित देवाशीष गांगुली, कवि प्रभुदत्त उपाध्याय, अलका शर्मा एडवोकेट संजय कुमार, इंजीनियर सुरेश चंद्र अग्रवाल, अमित बंसल, प्रदीप सिंघल, अमित अग्रवाल, राकेश पाठक आदि ने बधाइयां और हर्ष व्यक्त किया है.