डिप्टी कलेक्टर जैस्मिन वर्मा, पूर्व छात्रा का सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत

डिप्टी कलेक्टर जैस्मिन वर्मा, पूर्व छात्रा का
सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत
आज दिनांक 15.04.2026 को सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के वातानुकूलित सभागार में विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं एन.सी.सी. कैडेट जैस्मिन वर्मा को डिप्टी कलेक्टर पद प्राप्त होने के उपलक्ष्य में विद्यालय के सीएमडी डाॅ. गिरधर शर्मा, प्राचार्या अंशु सिंह तथा उप-प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। पूर्व छात्रा जैस्मिन वर्मा व उनकी माता श्रीमती ओमवती वर्मा का बैज एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
विद्यालय के सीएमडी डाॅ. गिरधर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज फिर से हमारे विद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि हमारी पूर्व छात्रा जैस्मिन वर्मा डिप्टी कलेक्टर के रूप में हमारे बीच उपस्थित हैं। उन्होंने उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि जैस्मिन वर्मा हमारे विद्यार्थियों के लिए उदाहरण एवं प्रेरणा का स्रोत हैं। इन्होंने सदैव उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बेस्ट कैडेट का खिताब पाया, जिला स्तरीय अंग्रेजी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, विद्यालय की केबिनेट में कैप्टन का दायित्व निभाया तथा सदैव सरल और सहज रहकर अपने अध्ययन को प्राथमिकता दी।
विद्यालय द्वारा उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया गया। जैस्मिन की माता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव पढ़ाई में लगी रहती थीं। उन्होंने दिन-रात परिश्रम किया, तभी उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। जैस्मिन वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें हमेशा बड़े सपने देखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके प्राथमिकताओं को व्यवहार में लायें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि वे समय के दुरपयोग से बचे। जीवन में ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम करें। उन्होंने बताया कि ‘‘मैंने 9वीं कक्षा में यह प्रण ले लिया था कि मैं सिविल सर्विसेस के लिए तैयारी करनी है जिसके लिए अथक परिश्रम किया और सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक आदित्य अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आलोक वैष्णव, अंजना गुप्ता, जूली दीक्षित, भूदल सिंह, हर्षित पाठक, प्रमोद, अंकुर सक्सैना, विक्की कथूरिया एवं यश गोयल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
