ArticlesLatestSocial

ओल इन्डिया लेवल जिमनास्टिक चैंपियनशिप फरीदाबाद में सेन्ट एन्ड्रूज के छात्र-छात्राओं ने 7 स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

सेन्ट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी कमला नगर, आगरा के उभरते हुए खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। सेन्ट एन्ड्रूज स्कूल के खिलाड़ियों ने द्विदिवसीय ओल इन्डिया लेवल जिमनास्टिक चैंपियनशिप, फरीदाबाद में प्रतिभाग कर 7 स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सभी खिलाड़ियों को विद्यालय के सीएमडी डाॅ. गिरधर शर्मा द्वारा स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत व सम्मान किया गया। विजयी खिलाड़ी लेवल-1 में उत्कृष्टता देशवाल ने एक स्वर्ण पदक, पूर्वी ने एक स्वर्ण पदक, लेवल-2 में प्रणव सेंगर ने दो स्वर्ण पदक, लेवल-3 में उत्कृष गुप्ता ने दो स्वर्ण पदक एवं मानवी सेंगर ने एक स्वर्ण पदक पर विजय हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर विद्यालय के सीएमडी डाॅ. गिरधर शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते उनको तथा उनके कोच राम प्रवेश दुबे को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की एम.डी. ओशीन शर्मा ने कहा कि यह स्वर्णिम परिणाम छात्र-छात्राओं की एकाग्रता एवं कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस मौके पर प्राचार्या रूचि तनवर, मुनेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।