सेन्ट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल में एथलैटिक मीट-2025 का आयोजन


आज दिनांक 15 फरवरी, 2025 को सेन्ट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल, कर्मयोगी एन्क्लेव, आगरा में एथलैटिक मीट-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाॅ. गिरधर शर्मा, एम.डी. अपूर्वा शर्मा, प्राचार्या अंशू सिंह, उप-प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी, आलोक वैष्णव ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय सी.एम.डी. डाॅ. गिरधर शर्मा तथा एम.डी. अपूर्वा शर्मा को विद्यालय की प्राचार्या ने बैच लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात् डाॅ. गिरधर शर्मा द्वारा मशाल जलाकर तथा गुब्बारे उड़ाकर एथलैटिक मीट का प्रारम्भ किया गया।
एथलैटिक मीट का आयोजन दो चरण प्री-प्राइमरी तथा प्राइमरी में किया गया। प्रथम चरण की मीट का प्रारम्भ प्री-प्राइमरी की ‘हनी बी रेस’ के साथ किया गया। जिसमें बनाना रेस, बाॅल एन्ड कप रेस, शेप्स रेस, हर्डल रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्हे होनहारों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। सभी रंगा-रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम के मध्य अन्तराल में बच्चों ने ‘तीर की तरह तू चूके न निशाना’ जैसी गायन की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में जोश का संचार कर दिया। ‘पैक योअर बैग रेस’ से प्राइमरी मीट का प्रारम्भ हुआ। जिसमें हैल्दी फूड रेस, पिक एंड ड्राॅप द बाॅल रेस, ग्लास पिरामिड रेस आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।
प्री प्राइमरी में प्रथम स्थानः-समाइरा शर्मा, अद्विका चैधरी, अर्पित बंसल, मनु सिंह, आयुष वर्मा, विहान माहेश्वरी ने पाया। द्वितीय स्थानः- समर्थ शर्मा, द्विक अग्रवाल, कार्तिक, चैत्र, प्रनव, रियांश ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थानः- रिद्धि जैन, हिमांशी, गर्विष्ठ, शानवी, आव्या, हितांश्री को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सी.एम.डी. डाॅ. गिरधर शर्मा ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शुभकामनाऐं प्रदान की तथा आर्शीवचन देते हुए बच्चों के जीवन पथ पर हर बाजी को जीत में परिवर्तित करने का आव्हान किया।
मंच का रोचक संचालन विद्यालय के शिक्षक आदित्य अग्रवाल सहित पिहू जैन, दैविक गुप्ता, मानवी जैन, खुशी चैहान एवं उदिता सिंह ने किया। कार्यक्रम में यश गोयल, रूबी यादव, विक्की कथूरिया, पारस शर्मा, नितेश तिवारी, सोम्यदेव मोंडल, भावना राठौर, जिविशा गिडवानी, हर्षित पाठक, अमन शर्मा, शिखा खन्डेलवाल, प्रज्ञा भाटिया, दिव्या गुप्ता, ममता माहेश्वरी, रिया कुकरेजा, रिंकी शर्मा, पल्लवी शर्मा, अंजना गुप्ता, जूली दीक्षित, ऋषभ सिंह, आदि का सराहनीय योगदान रहा।