डा सरोज भार्गव जी, आगरा, को उत्तर प्रदेश सरकार का “”पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला सम्मान – 2025

डा सरोज भार्गव जी, आगरा, को उत्तर प्रदेश सरकार का “”पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला सम्मान – 2025″” राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 26 जनवरी को महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया.

डा सरोज भार्गव जी, प्रांतीय कला संरक्षक, संस्कार भारती ब्रज प्रान्त, पूर्व प्राचार्या, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा, पूर्व निदेशक ललित कला संस्थान, आगरा को उत्तर प्रदेश सरकार का पद्मश्री बाबा योगेन्द्र कला सम्मान – 2025 राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा घोषित किया गया था.

इस अवसर पर सरोज भार्गव जी के परिवारजन श्रीमती भार्गव और चारू भार्गव उनके साथ राजभवन में सम्मिलित हुए.

आज डा सरोज भार्गव जी के लखनऊ से आगरा वापिस आने पर संस्कार भारती आगरा के नन्द नन्दन गर्ग, बबीता पाठक, नीनू गर्ग, डा अंशु अग्रवाल, नीता अग्रवाल, माधव अग्रवाल, राधिका भारद्वाज, नीता भार्गव, मीना अग्रवाल, आरती शर्मा, योगिता शर्मा, आदि ने डा सरोज भार्गव के साहित्य कुंज, राजामण्डी, आगरा स्थित निवास पर जाकर उनका सम्मान किया.