बाल रूप श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

संस्कार भारती आगरा पश्चिम प्रताप समिति, आगरा महानगर, ब्रज प्रान्त द्वारा बाल रूप श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार 02 सितम्बर को जय झूलेलाल मंदिर, आलोक नगर, प्रताप नगर, जयपुर हाउस, आगरा में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का शुभारम्भ एस एन मैडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिस्ट विभाग के प्रमुख डॉ अंकुर गोयल, जय झूलेलाल सिन्धी युवा सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र पुरसनानी जेठा भाई, श्री अग्रवाल संघ प्रताप नगर जयपुर हाउस के महामंत्री एडवोकेट शशिकांत अग्रवाल, संस्कार भारती के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चन्द्र अग्रवाल, प्रांतीय संरक्षक डा सरोज भार्गव, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, आगरा महानगर अध्यक्ष आर्कीटेक्ट राजीव द्विवेदी ने भगवान कृष्ण के चित्रकार बरखा द्वारा पिप्पन आर्ट शैली में बने चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया. कला साधिका समिति की नीता गर्ग, अनीता भार्गव और मीना अग्रवाल द्वारा ध्येय गीत गाया गया.

यह प्रतियोगिता चार आयु वर्गों में आयोजित की गयी. प्रथम वर्ग नवजात से 1 वर्ष की आयु वर्ग में कान्हा की 5 प्रस्तुति रहीं. द्वितीय वर्ग 1 से 3 वर्ष की आयु वर्ग में कान्हा की 12 प्रस्तुति रहीं. तृतीय वर्ग 3 से 6 वर्ष के आयु वर्ग में कान्हा की 19 प्रस्तुति रहीं और चतुर्थ वर्ग 6 से 9 वर्ष के आयु वर्ग में कान्हा की 17 प्रस्तुति रहीं. कार्यक्रम का संयोजन राजीव सिंघल, अमित अग्रवाल और छीतरमल गर्ग ने किया.

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में सतीश गुप्ता, कवयित्री नूतन अग्रवाल ज्योति, चित्रकार डॉ आभा सिंह गुप्ता, कवि डॉ बृज बिहारी लाल बिरजू, चित्रकार डॉ मनोज कुमार, डॉ सपना गोयल और कवि अशोक गोयल रहे. चतुर्थ आयु वर्ग में अंजलि गर्ग प्रथम, निष्ठा अग्रवाल द्वितीय तथा शिवन्या कुशवाह तृतीय रहीं. तीसरे आयु वर्ग में गौरांश प्रथम, अवनी गुप्ता द्वितीय और अच्युतम अग्रवाल तृतीय रहीं, दूसरे आयु वर्ग में अंश जैन प्रथम, अक्षत द्वितीय, अधिराज लवानिया तृतीय रहे एवं नवजात से 1 वर्ष का आयु वर्ग गौरांश अग्रवाल प्रथम, निविका गोयल द्वितीय और जानवी कुशवाह तृतीय रहीं. सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए. संचालन नन्द नन्दन गर्ग, ओम स्वरुप गर्ग, नीरज अग्रवाल, श्याम तिवारी और ने किया. कान्हा कि मनमोहक छवियां सभी का मन मोह रही थी.

इस अवसर पर महामंत्री ओम स्वरुप गर्ग, इंजी. नीरज अग्रवाल, आशीष जैन, राकेश पाठक, इंजी. सुरेश चंद्र अग्रवाल, श्याम तिवारी, संदीप गोयल, प्रभुदत्त उपाध्याय, जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी, दीपक गर्ग, अभिषेक गर्ग, दीपक कपूर, कृष्णा गर्ग, ईश्वर पाल सिंह, डा मोना मिश्रा, प्रोफेसर बिंदु अवस्थी, डा सरोज भार्गव, वन्दना बंसल, नीनू गर्ग, अनिता भार्गव, आस्था गर्ग , मीरा गर्ग, उषा गुप्ता , सतीश गुप्ता, राजीव सिंघल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे.