*चित्रकला की साधना जीवन में आशा, विश्वास और सजीवता जगाती है*

*संस्कार भारती आगरा महानगर, सृजनिका आर्ट गैलरी एंड स्टूडियो और शीतला धाम आवासीय कल्याण समिति द्वारा शीतला धाम कालोनी के पार्क में चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग कार्यक्रम का सातवां आयोजन रविवार 30 अगस्त 2026 को सुबह 9.00 बजे किया गया, इसमें 18 स्कूलों के 97 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की_*

*चित्रकला की साधना जीवन में आशा, विश्वास और सजीवता जगाती है* – न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा

संस्कार भारती आगरा महानगर, सृजनिका आर्ट गैलरी एंड स्टूडियो और शीतला धाम आवासीय कल्याण समिति द्वारा शीतला धाम कालोनी के पार्क में चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग कार्यक्रम का सातवां आयोजन रविवार 30 अगस्त 2026 को सुबह 9.00 बजे किया गया, इसमें 18 स्कूलों के 97 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की.

इस अवसर पर न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि चित्रकला की साधना जीवन में आशा, विश्वास और सजीवता जगाती है.

संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने कहा कि रंगों की दुनिया अनन्त असीमित और बहुत ही हृदयस्पर्शी होती है. इसलिए हम आगरा में कौन कौन में चित्रकला के साथ भावी पीढ़ी को जोड़ रहे हैं.

कार्यक्रम की संयोजक संस्कार भारती आगरा की दृश्य कला विभाग संयोजिका, राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी सदस्य तथा सृजन का आर्ट गैलरी एंड स्टूडियो की निदेशक डॉ आभा सिंह गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में इसमें – यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल, खंदारी; शरण आश्रम नगर स्कूल; बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा; सरस्वती शिशु मंदिर, कमलानगर; सेंट एंड्रयूज स्कूल, कमलानगर; सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, दयालबाग; श्री राम सेंटेनियन स्कूल; सेंट पॉल्स स्कूल; सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज; दिल्ली पब्लिक स्कूल; बलूनी पब्लिक स्कूल; जी.एस. पब्लिक स्कूल, अवधपुरी; सेंट कॉन्वेंट स्कूल; सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज; एम.पी.टी. इंटर कॉलेज; प्रील्यूड पब्लिक स्कूल; आगरा कॉलेज सहित 18 स्कूल कॉलेजों के 97 छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंग माध्यमों का उपयोग करके कान्हा से जुड़े चित्रों का सृजन किया. सभी को बहुरंगी प्रमाणपत्र एवं एक एक गिफ्ट द्वारा सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, चित्रकार प्रोफेसर बिंदु अवस्थी, इंजी. अतुल गुप्ता,

कवयित्री मीना शर्मा, संजय कुमार एडवोकेट, प्रभुदत्त उपाध्याय, आचार्य उमाशंकर पाराशर, महानगर अध्यक्ष राजीव कुमार द्विवेदी, पद्मश्री योगेन्द्र पुरस्कार प्राप्त चित्रकार डा साधना सिंह‌, ललित कला संस्थान आगरा की पूर्व निदेशक डॉ सरोज भार्गव, राधा मुकुल, डा तपस्या सिंह, डा मोना मिश्रा, मधुबनी चित्रकार मीनाक्षी मिश्रा अंजली, डा चेतना परिहार, सृजनिका आर्ट गैलरी एंड स्टूडियो की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता,

अंजली कुशवाह राजू कटियार, सनी सिंह, विकास बंसल. शीतला धाम आवासीय समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव, सहसचिव ईजी.अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय सिंह राठौर, संरक्षक एन बी खेनवार जी, पूर्व सचिव वी वी जैन और मीरा सिंह आदि उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. कवि मीना शर्मा ने सरस्वती वंदना की. मंच संचालन महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया