ArticlesLatestSocial

सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल कॉमक्वेस्ट–2026 का ग्रैंड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण 

सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल कॉमक्वेस्ट–2026 का ग्रैंड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण

आगरा। सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर आगरा में इंटर स्कूल कॉमक्वेस्ट–2026 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रंजना बंसल चेयरपर्सन अशोक ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज, आगरा विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, एम.डी. ओशीन शर्मा, प्रांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, समस्त निर्णायक मंडल—सी.ए. उमेश गर्ग, सी.ए. अमिता गर्ग, डॉ. आर.एस. तिवारी ‘शिखरेश’, डॉ. प्रमिला चावला, प्रशांत कुमार शर्मा, डॉ. शांतनु कुमार शाहू, विद्यालय की प्राचार्या अंशु सिंह तथा उप-प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यालय के सीएमडी. डॉ. गिरधर शर्मा ने कार्यक्रम में आमंत्रित सभी अतिथियों का शाब्दिक स्वागत करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है की हर विधार्थी को अवसर मिलना चाहिए कि वे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकें, सपने देखें और उन्हें साकार करने का भरसक प्रयास करें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समूह गान एवं भावपूर्ण नृत्य के माध्यम से ओजस्वी गणेश वंदना प्रस्तुत की। टग ऑफ वर्ड्स, वेंचर शार्क एवं डिजिटल पैलेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉमक्वेस्ट के प्रथम चरण में प्रत्येक प्रतियोगिता से चयनित छह-छह टीमों ने ग्रैंड फिनाले में भाग लिया। सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने मुख्य प्रतियोगिता में स्वयं को शामिल नहीं किया। विद्यालय के विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए अलग से इंटर एंड्रूज स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इंटर स्कूल कॉमक्वेस्ट–2026 के परिणाम :- टग ऑफ वर्ड्स में प्रथम स्थान —सचदेवा मिलेनियम स्कूल, रितिका नौहवार, स्वातिसिंह- द्वितीय स्थान —ऑल सेंटस स्कूल, शिवानी प्रियदर्शिनी ,मीत साहनी, तृतीय स्थान — कर्नल्स बाइटलैंड स्कूल, वंशिका लवानिया ,योगेश सोलंकी, वेंचर शार्क में :- प्रथम स्थान —कर्नल्स बाइटलैंड स्कूल, निखिल दिवाकर ,सूर्यम रावत, द्वितीय स्थान —गणेश राम नागर, कावयानी श्रीवास्तव,याशिका गुप्ता, तृतीय स्थान — दिल्ली पब्लिक स्कूल, शानवी अग्रवाल,माहिरा कक्कड़, डिजिटल पैलेट में:- प्रथम स्थान —गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम, अभिषेक सैनी, रिदिमा भार्गव, द्वितीय स्थान — गणेश राम नागर, उन्नति गुप्ता,दिशा अग्रवाल, तृतीय स्थान — दिल्ली पब्लिक स्कूल, स्पर्श गोयल,देवाश जैन ने प्राप्त किया। तीनों प्रतियोगिताओं में पृथक रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रत्येक विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र के साथ क्रमश: ₹5,100, ₹3,100 तथा ₹2,100 का चेक प्रदान किये गए।

इंटर एन्डूज स्कूल प्रतियोगिता:- टग ऑफ वर्ड्स में :- सेंट एन्डूज स्कूल, शमशाबाद रोड आगरा, साक्षी यादव ,ओमिका सिंह, वेंचर शार्क में:-सेंट सी०एफ० एन्ड्रज स्कूल, लक्ष्मी कुमारी, अंकिता कुमारी, डिजिटल पैलेट में:- सेंट एन्डूज पब्लिक स्कूल कमला नगर आगरा, परिचित वर्मा,आर्यन वर्मा प्रत्येक विजेता टीम को ₹5,100 का चेक एवं शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए।

मुख्य अतिथि रंजना बंसल ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपने उद्वोधन में विधार्थियों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर उनका उत्साहवर्धन किया और बताया कि इन परिकल्पनाओं के माध्यम से बच्चों की विचार शीलता, कर्मठता व वैश्विक समस्याओं के बारे में उनके बताये हुए समाधान निक्षित रूप से सुखद और आश्चर्य जनक हैं।

मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक आदित्य अग्रवाल सहित विद्यालय की छात्राओं सुहानी, पीहू तथा मानवी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आलोक वैष्णव, विकास गोयल, अरविंद पचौरी, संजय मंगल, नूपुर बंसल, मनीष कुशवाह, रिकी शर्मा, अंकुर सक्सेना, जूली दीक्षित, हर्षित पाठक, ऋषभ सिंह, अर्पणा शुक्ला, अंजना गुप्ता, विक्की कथूरिया, निखिल कुमार, अनुभव बंसल, भावना राठौर, एस.पी. तिवारी, शुभी कपूर सहित समस्त शिक्षकों का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के उप-प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।