सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर की रोक थाम के लिए सेमिनार

सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर की रोक थाम के लिए सेमिनार
आज दिनांक 5-5.2026 को एन .सी.डी. कार्यक्रम के अंतर्गत सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल , कर्मयोगी कमला नगर ,आगरा में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम / मानसिक स्वास्थ्य एवं टैलीमानस संबंधी जागरूकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से एक सेमिनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों को बैच लगाकर उनका स्वागत किया गया। सर्वाइकल कैंसर विभाग की डॉ. सुनीता भागिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ ), डॉ. अजय कुमार त्यागी, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. ममता यादव, मानसिक स्वास्थ्य विभाग टैलीमानस काउंसलर श्रीमती पूर्णिमा, श्री सयूज कुमार, राखी त्यागी, विद्यालय के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा, प्राचार्या अंशु सिंह ,उप प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी सहित माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
डॉ. सुनीता भागिया ने बताया कि विश्व में हर वर्ष सवा लाख सर्वाइकल कैंसर की पुष्टि होती है, इसमें से 75000 की मृत्यु भारत में दर्ज की गई है। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण तथा कारणों के बारे में भी सभी बालिकाओं को सचेत किया । डॉ. ज्योति कुमारी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर क्या होता है, उन्होने बालिकाओं को जागरूक करने के लिए बताया कि किसी भी तरह का लक्षण दिखाई दे तो उससे डरना नहीं चाहिए तुरंत उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। डॉ. अजय त्यागी ने कहा लोगों को धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए और अपनी प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त रखना चाहिए।
डॉ ममता यादव ने भी बताया कि हमें शरीर के साथ-साथ अपने मन को भी स्वस्थ रखना भी आवश्यक हैं क्योंकि मन तथा तन दोनों का एक दूसरे से सीधा संबंध होता है। श्रीमती पूर्णिमा ने बताया कि देश में एक हेल्पलाइन नंबर 14416 चालू किया गया है जिसके अंतर्गत अगर आप कभी भी कॉल करते हैं तो आप वहां उपस्थित काउंसलर से अपनी मानसिक समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय के सीएमडी ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले पूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद दिया तथा उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक जान लेवा बीमारी है आज के सेमिनार के बाद मुझे पूरा विश्वास है कि यह बालिकाएं अपनी माताओं को इसके विषय में बताएंगी और उनसे वैक्सीन के लिए सहमति लेंगी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अपने मन की जिज्ञासा को शांत करने हेतु डॉक्टरों के टीम सदस्यों से कई प्रश्न पूछे।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक आदित्य अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक वैष्णव, अंजना गुप्ता, विक्की कथूरिया, अपर्णा शुक्ला, एसपी तिवारी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया।
