सेंट एंड्रूज प्रीमियर स्कूल, ताज नगरी आगरा में विश्व हास्य दिवस मनाया गया

सेंट एंड्रूज प्रीमियर स्कूल, ताज नगरी आगरा में विश्व हास्य दिवस मनाया गया

ताज नगरी, आगरा: सेंट एंड्रूज प्रीमियर स्कूल में विश्व हास्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा के दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अध्यापकों और छात्रों ने मिलकर आकर्षक हास्य प्रस्तुतियाँ दीं। चुटकुले, छोटे नाट्य अभिनय और मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना था कि हंसी जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता लाती है। कार्यक्रम के अंत में सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।
विद्यालय में मधु, हरप्रीत, अंजली, अमनदीप, विपुल, निशा, आरीफ, नेहा दीपिका, ओवैस एवं कबीर का उल्लेखनीय योगदान रहा।