300 विद्यार्थियों ने किया हनुमान स्तुति का भावपूर्ण मंचन

शिक्षा, साहित्य, संस्कृति को समर्पित थे डा.राम अवतार शर्मा

पंचम स्मृति दिवस समारोह में उनका भावपूर्ण स्मरण

विभिन्न क्षेत्रों की 11 विभूतियों को किया सम्मानित

300 विद्यार्थियों ने किया हनुमान स्तुति का भावपूर्ण मंचन

आगराः शिक्षाविद्-समाजसेवी-देहदानी डा. राम अवतार शर्मा के पंचम पुण्य स्मृति-उत्सव पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनकी स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों की 11 विभूतियों को सम्मानित किया। वहीं स्कूल के 300 विद्यार्थियों ने हनुमान स्तुति का मंचन करके सभी को भावविभोर कर दिया।

सी.एफ. एन्ड्रूज स्कूल, बल्केश्वर के डा. राम कन्वेन्शन सेन्टर वातानुकूलित सभागार में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि श्री राम बदन सिंह, अपर पुलिस आयुक्त आगरा, कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ. रंजना बंसल, चेयरपर्सन अशोक ग्रुप आॅफ इंडस्ट्रीज, आगरा ने किया। स्मृति उत्सव में डा. राम अवतार शर्मा के काव्य-सृजन, सेवा-संवेदना, उदारता व करूणा पर आधारित कार्यक्रमों से उपस्थित जनमानस अभिभूत हो उठा।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि ने अन्य अतिथियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्य सेवी आदर्श नंदन गुप्ता को स्मृति चिन्ह व 51000/- रूपये की पुष्कल राशि प्रदान कर डा0 राम आजीवन साहित्य सेवा पुरस्कार (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड) प्रदान किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाले डा. जय सिंह ‘नीरद’ (शिक्षा), श्री रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी (साहित्य), श्री प्रहलाद अग्रवाल (उद्योग) डा. अमिता त्रिपाठी (संगीत), श्री एस.पी. सिंह (पत्रकारिता), श्री उमाशंकर मिश्रा (रंग-कर्म), डा. कैलाश चन्द्र सारस्वत (चिकित्सा), बाल कथा व्यास खुशी किशोरी (धर्म-आध्यात्म), श्रीमती रितु गोयल (समाज सेवी), श्री मनोज कुमार (चित्रकला) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के सी.एम.डी. डा.. गिरधर शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित जनों व आगुन्तकों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त,आगरा श्री राम बदन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि डाॅ. राम अवतार शर्मा ने शिक्षा, संस्कृति और साहित्य जो सेवा की वह अनुकरणीय है। इसके अलावा देहदान करके एक मिसाल कायम की, उससे चिकित्सा जगत में एक कीर्तिमान स्थापित किया। इस माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि इस संसार में कुछ अपना नहीं है, सब कुछ ईश्वर का है, हमें उन्हीं को समर्पित कर देना चाहिए। इसीलिए उन्होंने अपने शरीर का एक- एक अंग देहदान के रूप में मेडिकल छात्रों के लिए अर्पित कर दिया था।

अध्यक्षता करते हुए चेयरपर्सन अशोक ग्रुप आॅफ इंडस्ट्रीज, डाॅ. रंजना बंसल का कहना था कि डाॅ. राम अवतार शर्मा ने जीवन में जो अपनाया वही समाज को प्रेरित करने का प्रयास किया उन्होंने स्वयं देहदान किया, फिर औरों को प्रेरित किया। जल संरक्षण पहले स्वयं किया फिर औरों को इसकी प्रेरणा दी। इस प्रकार उनका सम्पूर्ण जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरक है।

सेन्ट सी.एफ. एन्ड्रूज स्कूल, हाथरस रोड के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने हनुमान स्तुति का भावपूर्ण मंचन कर उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष गुंजायमान होते रहे। यह मंचन की स्क्रिप्ट जितनी प्रभावशाली थी, उतना ही विद्यार्थियों का प्रस्तुतिकरण था।

डाॅ. राम अवतार शर्मा के जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजन में बबली मित्तल, सोनम गुप्ता, बलप्रीत कौर , दिव्या कौर , हरिओम सक्सेना और निखिल झा आदि शिक्षकों का योगदान रहा। इस कार्यक्रम में डाॅ. शर्मा के परिवारीजनों श्रीमती सुनीता शर्मा, प्रांजल शर्मा, सीए अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा व इं. ओशिन शर्मा का विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सारगर्भित संचालन कुमार ललित द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने हर सम्मानित विभूति का काव्यमय परिचय दिया।

कार्यक्रम में निशिमा अरोरा, हरिदत्त शर्मा, अंजलि पंडित, हर्षित सिन्हा, विजय गौतम, अमन एलेक्स, हरीओम तोमर, वर्षा वर्मा एवं कमल करीरा आदि शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम मंे रूचि तनवर, मुनेश अग्रवाल, अंशू सिंह, अभिषेक क्रिस्टी, सुनील उपाध्याय, रीनू त्रिवेदी, साहिबा खान, रीटा राॅय, बी.डी. दुबे, इन्दुबाला त्रिखा, सुरिति माथुर, मनोज शर्मा, अमृत गिल, आलोक वैष्णव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हरित पर्यावरण का संदेश देते हुए सभी आगुन्तुकों को विद्यालय की ओर से पौधे भेंट किये गये।