LatestSocial

एटा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दीं ये सौगात

एटा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने आए यूपी के ‌डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यहां कई योजनाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।
शुक्रवार को दोपहर में करीब 12 बजे एटा पहुंचे डिप्टी सीएम को सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे नवीन मंडी स्‍थल पर आयोजित भाजपा के सबका साथ-सबका विकास कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम केंद्र में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने यहां लोगों को केंद्र और उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार की द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।