सेन्ट एंड्रूज स्कूल में जूनियर एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन 

सेन्ट एंड्रूज स्कूल में जूनियर एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन

सेन्ट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए खेल-महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. गिरधर शर्मा (मुख्य प्रबंधक निदेशक) द्वारा खेल- मशाल प्रज्ज्वलित एवं ध्वजारोहण कर किया गया। मशाल लेकर विद्यार्थियों ने पूरे मैदान का दौरा किया, जिससे वातावरण जोश और खेल भावना से भर गया।

मुख्य अतिथि का स्वागत बैज तथा पौधें भेट कर किया गया। सरस्वती वंदना में लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग कर तालियाँ बटोरी। छोटे-छोटे बच्चों ने भरपूर जज्बे के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया। नर्सरी, एल.के.जी., और यू.के.जी. के विद्यार्थियों ने टिअस्टर एडं डेश रेस, स्टिक बॉल रेस, स्पिन स्प्रिंट रेस, फ्रागरेस में भाग लेकर सभी का मनमोह लिया।

वहीं कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों ने 100 मी. दौड़, रिले रेस, जिगजेग रेस, आर्मी रेस, बेलेंसिग रेस, हर्डल रेस, स्लोसाइकिल रेस में शानदार प्रदर्शन किया। पूरा मैदान बच्चों की खुशी और तालियों की आवाज से गूँज उठा। शिक्षकगण बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहें। विद्यार्थियों को खेलभावना दिखाने के लिए उत्साहित करते रहे व विद्यालय की एम.डी. सी.ए. अपूर्वा शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. गिरधर शर्मा ने अपने सन्देश में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते है बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते है। हम खेलों से ही सीखते हैं कि हमें जीत के साथ साथ हार को भी खुश होकर स्वीकार करना चाहिए और अपनी त्रुटियों को सुधार कर पुनः जीत का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन रिदा खान एवं चारूलिका बघेल के निर्देषन में सृष्टि, हर्षिता और कृष्टि के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बलविंदर कौर, शिवांगी मुदगल, जूही बेग, मोनिका सैमुअल, दीप्ती कटारा, चंद्रकला मेहता, हुमा खान, पारूल घोस, उन्नती गुप्ता, रूची जैन, प्रिंसी चौहान, प्रगति, रिची सिंह, सुनीता बत्रा, आकांक्षा सिंह, वाई.पी. सिंह, आशीष जादौन, विक्रम सक्सेना, संजय शर्मा, विशाल पालीवाल, योगेश सिंह, अजय परिहार, आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।