*कलाओं में भारतीय दृष्टि विकसित करेगी संस्कार भारती: अभिजीत गोखले* 

*संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले का आगरा प्रवास*

*कलाओं में भारतीय दृष्टि विकसित करेगी संस्कार भारती: अभिजीत गोखले*

आगरा. कलाओं में भारतीय दृष्टि विकसित करने के संदेश के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले और त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री व प्रचारक विजय कुमार का एक दिवसीय आ क्षेत्रीय संगठन मंत्री व प्रचारक विजय कुमारगरा प्रवास संपन्न हुआ.

अपने प्रवास के दौरान संस्कार भारती के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक में श्री गोखले ने संस्था की गतिविधियों और उनके विस्तार पर गहन चर्चा करते हुए कलाओं के माध्यम से समाज में सनातन दृष्टि विकसित करने पर बल दिया. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पंच परिवर्तन के बिंदुओं – पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वाबलंबन और वसुधैव कुटुंबकम् को अपनाते हुए कला के माध्यम से व्यापक परिवर्तन पर गहन विमर्श हुआ. उन्होंने देश की पारंपरिक 64 कलाओं के साथ आधुनिक कलाओं के समावेश की बात कही. उन्होंने कहा कि कला मनोरंजन का साधन नहीं है, कला, स्वांत सुखाय की साधना है और संस्कारों के प्रचार, प्रसार, संवर्धन और उसे मानव हृदय और अन्तर्मन में प्रतिष्ठित करने का माध्यम है. हमारा प्रयास है कि भारत में सभी कलाओं में हिंदू कला दृष्टि विकसित और संपुष्ट हो. 45 वर्षों के अनवरत, अविराम, अविरल प्रयास के बाद भी अभी हम बहुत पीछे हैं, लेकिन समाज की सामूहिक प्रयासों से हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे.

त्रि क्षेत्रीय संगठन मंत्री व प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि विदेशों से अनेक तरह की कलाएं भारतीय संस्कृति और कलाओं को नष्ट करने के लिए लगातार लाई जा रही हैं और उसके लिए बड़ी मात्रा में फंडिंग भी लाई जा रही है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर भारतीय समाज को नष्ट करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है. हमें इससे जागरूक और सावधान रहना है.

इस बैठक में संस्कार भारती के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र अग्रवाल, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रचारक बांकेलाल गौड़, ब्रज प्रांत के महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, महानगर अध्यक्ष आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, महानगर महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग, महानगर कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल, महानगर सह कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, महानगर मंचीय कलाप्रमुख इंजी. नीरज अग्रवाल, महानगर दृश्य कला प्रमुख डॉक्टर आभा सिंह गुप्ता, मंत्री नीता गर्ग, जिला अध्यक्ष रामावतार यादव, जिला महामंत्री यतेंद्र सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयल, संगीतकार हरि ओम माहौर, नीता मिश्रा और प्रचारक नन्द किशोर जी उपस्थित रहे.

संचालन नन्द नन्दन गर्ग ने और कल्याण मंत्र ओम स्वरूप गर्ग ने किया