रंगारंग होली मिलन समारोह खण्डेलवाल भवन, पचकुइयां, आगरा”” पर आयोजित किया गया ._*

*_एस बी आई पेंशनर्स एसोशियेसन दिल्ली सर्किल की आगरा यूनिट का रंगारंग होली मिलन समारोह खण्डेलवाल भवन, पचकुइयां, आगरा”” पर आयोजित किया गया ._*

इस अवसर पर एस बी आई पेंशनर एसोशियेशन के अध्यक्ष एस एन गर्ग, सचिव अनिल वर्मा, कामरेड रविंद्र गुप्ता दिल्ली, भारतीय स्टेट बैंक के आगरा परिक्षेत्र के उप महा प्रबंधक संजय सिंह, मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन मोहन गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके होली मिलन समारोह का शुभारम्भ किया.

एस बी आई पेंशनर एसोशियेशन दिल्ली सर्किल के रविन्द्र गुप्ता, दिल्ली ने कहा कि वर्ष 2025 – 26 स्टेट बैंक के पेंशनर्स के लिए उपलब्धियों वाला वर्ष रहा है क्योंकि भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्टेट बैंक के चेयरमैन की सकारात्मक सोच के कारण दशकों से लम्बित कई मसले बहुत ही अच्छी तरह से हल कर दिए गए हैं, तथा यह बहुत अच्छी बात है कि लगभग 10 वर्षों के बाद एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी का निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से गोपनीय मतदान द्वारा चुनावों के माध्यम से 24 मार्च को किया जा रहा है.

भारतीय स्टेट बैंक के आगरा परिक्षेत्र के उप महा प्रबंधक संजय सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए कहा कि सीनियर्स ने जो अच्छा कार्य और संस्कृति स्थापित की उसी पर चलते हुए आज स्टेट बैंक भारत में सबसे अधिक लाभ कमाने वाली बैंकिंग संस्था बन गई है.

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. ब्रज के लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और फूलों की होली आयोजित की गईं. ज्योति प्रसाद और ज्योतिषाचार्य श्रीमती पूनम वार्ष्णेय ने ब्रजभाषा में लोकगीतों का गायन किया, जिसे जोरदार तालियों के साथ सुना गया.

*इस अवसर पर 85 वर्ष के अधिक आयु के सीनियर सिटीजन जे पी अग्रवाल का सम्मान उप महा प्रबंधक संजय सिंह, कामरेड रविंद्र गुप्ता दिल्ली, अध्यक्ष एस एन गर्ग, सचिव अनिल वर्मा, एम एल खंडेलवाल, वी के गुप्त और मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन मोहन गर्ग द्वारा किया गया*

कार्यक्रम का संयोजन नन्द नन्दन गर्ग ने और संचालन वी के तिवारी ने किया.

इस अवसर पर दिल्ली से कामरेड रविंद्र गुप्ता, बी के यादव, दीपक बंसल, सुधीर शर्मा, राजेश शर्मा, तरुण नागपाल, और रजनीश असीजा ; मथुरा से विश्वनाथ गुप्ता, डी के कौशल, मनोहर सिंह, एस सी मिश्रा, प्रहलाद राजौरा, रामेश्वर शर्मा, परशीराम और कपिल राजौरा फिरोजाबाद से जे के जैन, एन के जैन, दीपक खरे, महावीर सिंह और विनय भटनागर मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन मोहन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष वी के गुप्त, पूर्व सचिव मुरारी लाल खंडेलवाल, राकेश गर्ग, राजीव चंद्र सक्सेना, हरिप्रसाद, सचिव अनिल वर्मा, सतीव महिंद्रा, सुभाष चंद्र गुप्ता, बी के तिवारी, श्रीमती सरिता शर्मा, बी एस वरुण, सी एन कपूर, डी सी अग्रवाल, एच सी गोयल, के सी अग्रवाल, के के जैन, कैलाश चंद, ललित गुप्ता, एम सी जैन, मुकेश शर्मा, पी के गौतम, राजीव अग्रवाल, एस एस अग्रवाल, सुमन कुमार अग्रवाल, टी एन पाराशर, यू सी कैन, विमल कुमार गुप्ता, जी डी खंडेलवाल, मेघ सिंह, अशोक अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, बिशन कुमार जैन, वी एस वरुण, के. एम. मित्तल, राजीव सक्सेना, यू. सी. केन, राकेश गर्ग, एस. सी. गुप्ता, टी एन पाराशर, एन. डी. आशवानी, डी. सी. अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.

सर्वश्री सुमन कुमार अग्रवाल, मेघ सिंह, सुरेश अग्रवाल, एच सी गोयल, अशोक अग्रवाल, के के जैन, राजीव सक्सेना, आदि ने व्यवस्थाएं संभाली.

कार्यक्रम संयोजक

स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसियेशन (दिल्ली सर्किल) आगरा यूनिट, आगरा