सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में एथलेटिक मीट 2025- 26 का भव्य आयोजन

सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में एथलेटिक मीट 2025- 26 का भव्य आयोजन
आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल कर्मयोगी कमला नगर में एथलेटिक मीट 2025 -26 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व विद्यालय के सीएमडी डॉ गिरधर शर्मा को बैच लगाकर उनका स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के एम.डी. शिवांजल शर्मा, विद्यालय की प्राचार्या अंशु सिंह, विद्यालय के उपप्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी सहित मशाल जलाकर तथा गुब्बारे उड़ाकर एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया गया।
बच्चों के समूह गायन व स्कूल बैंड की प्रस्तुति से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ । प्री प्राइमरी की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें बच्चों के साथ पेरेंट्स ने भी प्रतिभाग किया।
कक्षा प्रथम से तृतीय तक के बच्चों के लिए हर्डल रेस, पैक योर बैग रेस, ग्लास पिरामिड रेस, बलून बैलेंसिंग रेस आदि का आयोजन किया गया। कक्षा चार और पाँच के लिए थ्री लेगड रेस, बाल और कोन रेस, रिले रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी विजय प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा उनके अभिभावकों को पुरस्कार प्रदान किए गए ।
विधार्थियों के समूह ने प्रभावशाली योगा, सराहनीय नृत्य, आश्चर्यप्रद जिमनास्टिक तथा हैरत अंगेज मार्शल आर्ट का मनमोहक प्रदर्शन किया विद्यालय के सी. एम. डी. डॉ गिरधर शर्मा ने छात्रों के जांबाज प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के सुखद भविष्य के लिए उनकी मानसिक दृढ़ता, शारीरिक दक्षता व चरित्र निर्माण की महती आवश्यकता होती है। खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है, क्षमताओं का विकास होता है एवं सहयोग की भावना प्रबल होती है । उन्होने विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इतना ही शानदार प्रदर्शन वह शैक्षिक जीवन और भावी भविष्य में भी करते रहेंगे
कार्यक्रम का सफल किर्यान्वयन उप प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी के निर्देशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक आदित्य अग्रवाल के निर्देशन में असर्लान सिद्दकी, उर्वि, वैष्णवी शर्मा ,अपराजिता , दैविक, कृतिका, मानवी आदि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया। विद्यालय की प्रचार्या अंशु सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया ।
कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी आलोक वैष्णव, विकास गोयल, यश गोयल, पारस शर्मा, रूबी यादव, अशोक कुमार, नितेश कुमार, शिखा खंडेलवाल, रिंकी, नैन्सी अमरनानी, मीनल मित्तल, ऋषभ सिंह, अनुभव बंसल, अमन शर्मा, हर्षित यादव, विक्की कथूरिया, एस पी तिवारी, भावना राठौर, जूली दीक्षित, अंजना गुप्ता, प्रमोद वुशु, राम रमेश दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
