कुरुक्षेत्र में आगरा के संजय गुप्त को साहित्य शिखर सम्मान 

कुरुक्षेत्र में आगरा के संजय गुप्त को साहित्य शिखर सम्मान

****

आगरा। साहित्य, कला और संस्कृति न्यास साहित्योदय के तत्वावधान में गीतायन अंतरराष्ट्रीय साहित्याेत्सव में आगरा के साहित्य सेवी संजय गुप्त को “साहित्य शिखर सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र के अखण्ड गीता पीठ में श्री मद्भागवद्गीता मंडपम के विशाल सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बुद्धि नाथ मिश्र ने साहित्योदय द्वारा महाभारत में श्री मद्भागवत गीता के प्रसंगों पर आधारित द्वारा प्रकाशित साझा महाकाव्य ग्रंथ “गीतायन” के लोकार्पण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अखंड गीता पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वतानंद गिरी जी एवं डॉ. बुद्धि नाथ मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंकज प्रियम ने देश के विभिन्न राज्यों से आए आगंतुकों का स्वागत किया। लगभग 150 रचनाकारों द्वारा रचित ग्रंथ “गीतायन” अनूठा संकलन है। द्विदिवसीय आयोजन में 100 से अधिक कवि कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य नाटिका की मनमोहक एवं प्रभावी प्रस्तुति हुई।