श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति,
.
श्री हिन्दी पुस्तकालय समिति, डीग (राजस्थान) के 99 स्थापना दिवस के सुअवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हिन्दी भाषा की विभिन्न विधाओं में आमंत्रित प्रविष्टियों के मूल्यांकन के उपरांत गठित उप समिति की समीक्षा एवं कार्यकारिणी के अनुमोदन के उपरांत पुरस्कारों की घोषणा की गयी। कुल 25 पुरस्कारों के विजताओं की घोषणा कर दी गयी है, समिति के सभापति श्री मानसिंह यादव ने बताया कि समिति के अपने 99 स्थापना दिवस पर 27 जुलाई, 2025 को होने वाले कार्यक्रम में साहित्यकारों को उनके सम्मान से नवाज़ा जायेगा। विदित रहे कि हिन्दी पुस्तकालय समिति देश-विदेश के लेखकों, साहित्यकारों, पत्रकारों व कवियों को हिन्दी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करती है। इस सम्बन्ध में आगरा शहर से दो साहित्यकारों का चयन किया गया है। डा० ब्रज बिहारी लाल ‘बिरजू’ को ‘पंडित हरेकृष्ण कमलेश ब्रजभाषा भक्ति काव्य पुरस्कार’ एवं डा० राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ को ‘श्री बुद्धिलाल यादव ब्रजभाषा काव्य पुरस्कार’ देने की घोषणा की गयी है।