
*संस्कार भारती ब्रज प्रांत की प्रांतीय साधारण सभा बदायूँ में संपन्न*
*वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कार्यकर्तायों का सम्मान किया गया*
संस्कार भारती ब्रज प्रांत की प्रांतीय साधारण सभा का आयोजन बदायूँ में किया गया। सभा में ब्रज प्रांत के कौन कौन से आए 106 संस्कार मित्रों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संयोजन प्रांतीय महामंत्री श्री नन्द नन्दन गर्ग द्वारा किया गया। सभा में वर्षभर में किए गए कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में ब्रज प्रांत दृश्य कला प्रमुख डॉ. इंदिरा अग्रवाल ने दृश्य कला विभाग की वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने महिला कलाकारों से जुड़े कार्यक्रम, मातृ दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता, ‘चाय पर चर्चा’ तथा सावन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पाँच विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
सभा को प्रचारक एवं अखिल भारतीय अधिकारी मान. बांकेलाल गौड़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रचारक एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री मान. विजय कुमार जी ने सभा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं के विकास, आपसी समन्वय एवं टीम बिल्डिंग के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि संगठन में नई सोच और नए विचारों को स्थान देना आवश्यक है, ताकि कार्यकर्ता खुले मन से अपने विचार साझा कर सकें और समाज को सकारात्मक वैचारिक दिशा देने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा उनकी व्यक्तिगत जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित कर उन्हें समय-समय पर संगठन के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देने की आवश्यकता पर बल दिया। सभा में उपस्थित सदस्यों से खुले सत्र में सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
साधारण सभा में ओम स्वरूप गर्ग (आगरा), प्रखर अवस्थी (आगरा), यतेन्द्र सोलंकी (आगरा), प्रो सुनीता गुप्ता (अलीगढ़), आलोक शर्मा (अलीगढ़), डा इन्दिरा अग्रवाल (अलीगढ़), कुलदीप वर्मा (वर्मा) एवं प्रतिभा मिश्रा (बदायूं) का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्री चेतन्य उपाध्याय (हाथरस) ने एकल गीत प्रस्तुत किया।
भोपाल से पधारे अखिल भारतीय लोक कला विधा प्रमुख श्री निरंजन पांड्या भी सभा में उपस्थित रहे और उन्होंने मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रांतीय अध्यक्ष सीए संजय गोयल ने सभा को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।
*नई जिम्मेदारियों की घोषणा*
सभा के दौरान संगठनात्मक दायित्वों में भी विस्तार किया गया। श्री मयंक तिवारी (एटा) को प्रांतीय सह-कोषाध्यक्ष, श्री कुँवरपाल सिंह भंवर हाथरस को प्रांतीय सह-साहित्य प्रमुख तथा श्री आलोक शर्मा, अलीगढ़ को प्रांतीय नाट्य संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया।
आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सक्सेना ने बताया कि प्रांतीय कला साधक संगम 25 एवं 26 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
*बदायूँ समिति के प्रयासों की सराहना*
प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग द्वारा बदायूँ समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। संस्कार भारती बदायूँ समिति के अध्यक्ष श्री अशोक सक्सेना, जिला महामंत्री श्री अशोक कुमार साहू, प्रांतीय मंचीय प्रमुख श्री मदन लाल आदि साथियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया एवं श्री आरेन्द्र जी के सहयोग से कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई।
प्रदर्शनी में विशेष रूप से डाक टिकटों (पोस्टल स्टैंप) का आकर्षक एवं संग्रहणीय संकलन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित संस्कार मित्रों ने सराहा। प्रदर्शनी के सुंदर संयोजन एवं आयोजन में किए गए प्रयासों के लिए बदायूँ समिति को बधाई दी गई।
*सभा का समापन*
संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने, अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज में सकारात्मक विचारों के विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।
