ध्यान और भजन संध्या से राधा-मय हुआ सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल

ध्यान और भजन संध्या से राधा-मय हुआ सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल

आगरा। सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल के वातानुकूलित सभागार में 19 सितंबर 2026 को राधा जन्म महोत्सव के अवसर पर ध्यान एवं भजन संध्या’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विद्यालय के सीएमडी डॉ गिरधर शर्मा ,श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती रश्मि मिश्रा, एमडी प्रांजल शर्मा, एमडी अपूर्वा शर्मा, एमडी शिवांजल शर्मा, एमडी ओशिन शर्मा , प्रधानाचार्या अंशु सिंह ,उप प्रधानाचार्य अभिषेक क्रिस्टी द्वारा राधा कृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण के साथ हुआ विद्यालय की एम डी ओशिन शर्मा जी ने कार्यक्रम में पधारे सभी उपस्थित अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया व कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला।

इस्कॉन मंदिर से पधारे प्रभु अरविन्द जी द्वारा भजन, ध्यान, प्राणायाम एवं मानसिक एकाग्रता सम्बन्धी ओजस्व पूर्ण व्याख्यान दिया गया । आर्ट ऑफ़ लिविंग की ओर से रुचिरा ढल द्वारा मैडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया जिसे सभी दर्शकों ने अनुभव किया व सराहना की। भजन संध्या के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक हर्षित पाठक, अमन शर्मा तथा अनेकों विद्यार्थियों ने भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। सभी वाद्य यंत्रों को पूर्ण नियत्रण के साथ विद्यालय के छात्रों ने भक्ति संगीत को विशिष्ट अनुभूति प्रदान की तथा उपस्तिथ जान समूह का करतल ध्वनि से सहयोग प्राप्त किया । भक्ति मय वातावरण से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पुरे समूचे ब्रज मंडल की आभा यहाँ एकत्र हो गयी हो। इस अवसर पर सभी को राधा कृष्ण जी की सुंदर झाँकी का दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ तथा विद्यालय के नन्ने मुन्ने छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण के महारास का भी मनोहारी मंचन किया ।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में पहले सभी को राधाष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि मेरा राधा अष्टमी के विभिन्न कार्यक्रमों में मेरी सहभागिता रहती है परन्तु सेंट एंड्रूज स्कूल में होने यह कार्यक्रम विलक्षण है एवं अदुतीय है जिसे यहाँ के छात्रों ओर शिक्षकों द्वारा आयोजित किया गया है। ऐसे कार्यक्रम हमारी नयी पीड़ी को संस्कारों के प्रति जागरूक करते हैं एवं विभिन्न ललित कलाओं में उन्हें निपुण बनाते है ।

कार्यक्रम का रोचक संचालन शिक्षका भावना दीपक माहेरा ने किया । आलोक वैष्णव ,जूली दीक्षित, अनुभव बंसल , ऋषभ सिंह, भावना राठौर, एसपी तिवारी, शिखा खंडेलवाल, दिपाली लालवानी, मिनाक्षी, कंगना, स्नेहा आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा ।