
माधुर्य सांस्कृतिक -साहित्यिक मंच एवं लोकस फॉर सक्सेस पत्रिका के तत्वावधान में स्टॉक एक्सपर्ट SE के कार्यालय में एक भव्य काव्य समारोह का आयोजन हुआ। डॉ.राजेन्द्र मिलन, आदर्श नंदन गुप्ता, निशी राज, राकेश निर्मल,प्रकाश गुप्ता बेबाक, डॉ.असीम आनंद, चन्द्र शेखर शर्मा एवं इन्दल सिंह ‘इन्दु’, ने समसामयिक रचनाओं का पाठ किया। स्टॉक एक्सपर्ट के निदेशक मनीष अग्रवाल ने स्टॉक की कार्यप्रणाली एवं प्रॉफिट पर सारगर्भित वक्तव्य दिया तथा रजनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। चित्र विशेषज्ञ राजकुमार जैन ने सभी कवियों की वीडियोग्राफी की। कवयित्री एवं गायिका निशी राज ने कुशल संचालन किया ।
