आगरा 5 जून । डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सौजन्य से सेठ पदम चंद जैन वाणिज्य- व्यावसायिक संस्थान के भव्य सभागार में पुण्यश्लोक लोकमाता पर्यावरणविद् अहिल्याबाई होलकर की 298 वीं जयंती पर उनकी आत्मा को हवन करके बुलाया गया और उनसे राष्ट्र एवं समाज के कल्याण हेतु किए गए 30 वर्षीय विश्वविश्रुत शासकीय उपलब्धियों की जिज्ञासा का समाधान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजेंद्र मिलन रचित नाट्य झलकी के मंचन में किया गया ।नाट्य झलकी में लोकमाता निशि राज ,समाज सेविका मधु बघेल, साहित्यकार पदमावती पदम, शिक्षाविद राजेश्वरी , कवि इन्दल सिंह ‘इन्दु’, मठाधीश डॉ सलोनी, पत्रकार डॉ शशि गुप्ता,कथाकार राजकुमार जैन ,इतिहासज्ञ कुमारी निव्यांशी मिलन एवं लेखिका कुमारी श्रेया बघेल की भूमिकाएं सराहनीय रहीं । आज पर्यावरण दिवस पर डी.एफ.ओ.श्री आदर्श कुमार ने वन विभाग की पौधशाला ,डबल फाटक के नर्सरी इंचार्ज जितेन्द्र से हमें पौधे दिलवाकर अनुग्रहित किया ।दर्शक प्रबुद्ध जनों में सर्वश्री सुशील सरित, डॉ.कुसुम चतुर्वेदी, पी.पी.सिंह, श्रीकृष्ण,प्रकाश गुप्ता बेबाक, संजय गुप्ता, आशुतोष शर्मा, सुमन सुराना,विजय शास्त्री, दुर्गेश पांडेय, हरवीर परमार, श्रीकृष्ण धनगर, अविनाश ब्राउ, राहुल सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । समानांतर संस्थान ,साहित्य संगीत संगम एवं माधुर्य मंच की पेशकश लोकमाता अहिल्या बाई के जीवन चरित्र की आकांक्षाओं का समाधान करने में सफल सिद्ध हुई ।

