‘उद्गार काव्य मंच’

परंपरानुसार आपकी अपनी जानी पहचानी साहित्यिक संस्था ‘उद्गार काव्य मंच’ के द्वारा  दिनांक 14 मई दिन रविवार को मातृ दिवस के उपलक्ष में अपने नियत स्थान एच आई जी कॉलोनी,संजय प्लेस, आगरा पर एक भव्य काव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जाने माने गीतकार परमानंद शर्मा जी, साहित्यकार विजिया तिवारी जी, डॉ.रेखा कक्कड़ जी, अलका अग्रवाल जी, डॉ.रेखा गौतम जी, मैं स्वयं और इसके अतिरिक्त कई युवा कवियों – हीरेंद्र नरवार जी,संजीव चौहान जी और मुकुल कुमार ने भी शिरकत की। सभी कवियों और कवियित्रियों ने अपनी शानदार रचनाएं सुनाकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। मैं सभी उपस्थित अथितिगणों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।आपके पुनः आगमन हेतु प्रतीक्षारत आपका अपना –
प्रकाश गुप्ता बेबाक
धन्यवाद।