
सेंट एंड्रूज स्कूल में अप्सा फिएस्टा रंगोली प्रतियोगिता
छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से सेंट एंड्रूज़ के वातानुकूलित सभागार में तीन वर्गों में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के सी.एम.डी. डॉ गिरधर शर्मा, एम.डी. सी.ए. अपूर्वा शर्मा, प्राचार्या साहिबा खान, उप प्राचार्या रीटा रॉय , बी.डी. दुबे एवं निर्णायकों की भूमिका निभा रहे डॉ. एकता श्रीवास्तव, दीपक कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
स्कूल की शिक्षिका रुथ रॉड्रिक्स ने कार्यक्रम का रोचक संचालन किया तथा सभी अतिथिगण व आंगतुकों का अभिनन्दन किया। विद्यालय की छात्राएं ओमिका सिंह एवं निष्ठा गुप्ता ने अतिथियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के 148 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रकार के रंगो से सजी रंगोलियों ने सभागार को आकर्षण का केंद्र बना दिया। विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गयी इन रंगोलियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा, सौंदर्यबोध और रचनात्मत्क्ता की अनूठी झलक देखने को मिली।
विजयी स्कूलों के नाम निम्नलिखित है :- जूनियर वर्ग : प्रथम – गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम व गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट – 1 , द्वितीय – माही इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय- सिम्बोय्ज़िआ वर्ल्ड स्कूल, प्रथम सांत्वना पुरस्कार – प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, द्वितीय सांत्वना पुरस्कार – सचदेवा मिलेनियम स्कूल, प्री-सीनियर वर्ग : प्रथम -गणेश राम नागर बालिका विद्या मंदिर व गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम, द्वितीय – सनफ्लॉवर पब्लिक स्कूल, तृतीय – आगरा पब्लिक स्कूल विजय नगर, प्रथम सांत्वना पुरस्कार – सिम्बोय्ज़िआ वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय सांत्वना पुरस्कार – प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल व माही इंटरनेशनल स्कूल, सीनियर वर्ग प्रथम – गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम, द्वितीय – माही इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय – सिम्बोय्ज़िआ वर्ल्ड स्कूल व सचदेवा मिलेनियम स्कूल, प्रथम सांत्वना पुरस्कार – प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, द्वितीय सांत्वना पुरस्कार – लाइफलाइन पब्लिक स्कूल को मिला।
